सोनू निगम के साथ उतरे 'आप'..केजरीवाल ने उठाये पत्रकारिता पर सवाल!
[बॉलीवुड न्यूज] सोनू निगम पर जी नेटवर्क ने बैन क्या लगाया, सभी 'जी' के खिलाफ नजर आ रहे हैं। जी हां, सिर्फ सोनू के फैंस ही नहीं, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब सोनू के पक्ष में उतर आए हैं।

दरअसल मामला यह थी कि सोनू निगम ने कुमार विश्वास के खिलाफ जी न्यूज पर चल रही स्टोरी के विरोध में बने एक वीडियो को ट्वीट कर दिया था। जिसे लेकर जी ने सोनू को बैन कर दिया। लेकिन अब जी के खिलाफ सोनू, सोनू के फैंस समेत 'आप' भी खड़े हो गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया है कि, कुमार विश्वास का साथ देने के लिए सोनू निगम को बैन कर दिया गया.. ऐसी मीडिया से आप जर्नलिज्म की आशा कैसे रख सकते हैं?..
बता दें, सोनू निगम का आरोप है कि जी मीडिया ने सिर्फ कुमार विश्वास के पक्ष में आवाज उठाने के लिए बैन किया है। सोनू ने ट्विट किया था कि, ''ज़ी ने मुझ पर बैन घोषित कर दिया है... मैं क्या कहूं.. भगवान सबका भला करे... यह सही हो या गलत, एक बात साफ है किसी को बैन करना पूरी तरह से अनुचित है..''
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











