अरविंद केजरीवाल बन गए अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 के गाने पर पत्नी संग किया धमाकेदार डांस!

Arvind Kejriwal dance on Pushpa 2 song- दिल्ली की राजनीति की बात हो और अरविंद केजरीवाल का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। वो भले ही विधानसभा चुनाव हार गए हैं लेकिन चर्चा में हमेशा में रहते हैं।
अब राजनीति ना सही लेकिन फिल्मी अंदाज में ही अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सामने आया है। जी हां, क्या आपने कभी दिल्ली के पूर्व सीएम को किसी गाने पर डांस करते देखा है? अगर नहीं तो ये वीडियो आपको हैरान कर देगा।
अरविंद केजरीवाल का ये पुष्पा अवतार शायद ही अपने कभी देखा होगा। अपनी बेटी के सगाई समारोह में केजरीवाल ने पत्नी के साथ मिलकर शमां बांध दिया और जो कि कुछ भी सामने आया वो यकीनन हैरान करने वाला था।
अंगारों का अंबर..
अरविंग केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मिलकर पुष्पा 2 के गाने पर बवाल काटा है। इस गाने का टाइटल 'अंगारो का अंबर सा' है और पुष्पा 2 के इस गाने को काफी पसंद किया गया था। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।
पत्नी के साथ अरविंद केजरीवाल की ये जोड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर छा गई और लोग तारीफें भी कर रहे हैं। यहां पर अरविंद केजरीवाल डांस कर ही रहे थे कि पंजाब के सीएम सीएम भगवंत मान ने भी भंगड़ा करते हुए मौके पर चौका लगा दिया। डांस फ्लोर पर उनके आते लोग चिल्ला उठे। अल्लू अर्जुन के इस गाने पर डांस करते आप नेताओं के वीडियो वायरल हैं।
क्या बोले लोग
वीडियोज पर लोग लगातार कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''बीजेपी ने इस अंगारे को बुझा दिया।'' एक ने लिखा, ''यही करना है अब उम्र भर।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन प्रस्तुति।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए वीडियो...
Arvind Kejriwal showcasing his DANCE Moves on his daughter's Engagement Ceremony.
— Manoj Kumar Sharma (@manojsharma76u1) April 18, 2025
God bless his Daughter and Son In Law with happiness and prosperity. @ArvindKejriwal @AamAadmiParty @AAPPunjab @SanjayAzadSln pic.twitter.com/dmbayukPNh
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के बेटी के शादी में नाचते हुवे नजर आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन pic.twitter.com/Aqk7uWhxKc
— Jitendra (@Jitendra120283) April 18, 2025


Click it and Unblock the Notifications











