#WeddingPics: कल रात इस हीरो ने चुपचाप शादी कर ली...बिना किसी खबर
अभिनेता अरूणोदय सिंह और मशहूर नेता अर्जुन सिंह के पोते, कल रात शादी के बंधन में बंध गए। देखिए उनकी शादी की तस्वीरें।
अभिनेता अरूणोदय सिंह शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि ये शादी बिना ज़्यादा हो हल्ला के हुई इसलिए किसी को खबर नहीं हुई। पर शादी पूरी ठाठ से सारे रीति रिवाज के साथ भोपाल में संपन्न हुई।
अरूणोदय सिंह ने सिकंदर से अपना डेब्यू किया था और वो सोनम कपूर की फिल्म आएशा से चर्चा में आए थे। हाल ही में वो मोहनजोदड़ो में निगेटिव किरदार में दिखे थे। वैसे बॉलीवुड में शादियों का सीज़न चल रहा है। हाल ही में युवराज सिंह की शादी की शानदार तस्वीरें देख मज़ा ही आ गया था।
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और MP के पूर्व CM रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पोते और अजय सिंह राहुल के बेटे अभिनेता अरुणोदय सिंह ने कनाडा मूल की गोवा में रहने वाली ली एल्टन के साथ सात फेरे लिए। एल्टन गोवा के सबसे बड़े कैफे की मालिकन हैं। ये दोनों लंबे समय से live in में थे।
देखिए शादी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











