अरूणोदय और रणदीप के साथ रोमांस करेंगी सन्नी
काफी समय बाद पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म के हीरो का नाम बता ही दिया जी हां सन्नी के साथ अरूणेदय सिंह और रणदीप हुड्डा का नाम फाइनल कर लिया गया है। वैसे हर कोई इस फिल्म का प्रमोशन अपने ही अंदाज में अभी से ही कर रहा है।
इधर बिग बॉस 5 से सनसनी बन चुकी सन्नी लियोन अपनी बॉलीवुड की पारी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो फिल्म जिस्म 2 को लेकर रात दिन मेहनत कर रही हैं। सन्नी हिंदी अच्छे से नहीं बोल पाती इसके लिए वो हिंदी पर ही ध्यान दे रही हैं।
लियोन को हिंदी बोलने में काफी परेशानी होती है इसके लिए वो हिंदी सीख रही हैं, वो नहीं चाहती कि पहली ही फिल्म में उनके डायलॉग कोई और बोले। लेकिन अब लगता है कि उनकी सारी मेहनत पर पानी फिरने वाला है दरअसल जिस्म 2 की टीम ने सन्नी की हिंदी की स्पिड देखते हुए डबिंग आर्टिंस्ट बुलाने का फैसला किया है।
इस फिल्म के मेल लीड के लिए अरुणोदय सिंह और रणदीप हुड्डा को सन्नी के अपोजिट कास्ट किये जाने की भी ख़बरें आ रही हैं। इन दो हीरो के साथ सन्नी इस फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी।
वैसे सन्नी ने भी अपनी फिल्म और खुद को प्रमोट करने के लिए आजकल सोशियल नेटवर्किंग साइट का सहारा लिया है। आए दिन वो हर तरह के अपडेट देकर अपनी और फिल्म के बारे में जानकारी देती ही रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications