इस एक्टर को पत्नी से प्यारे कुत्ते, शादी के तीन साल बाद फिरंगी बीवी ने की शिकायत तो पकड़ा दिए तलाक के कागज

Arunoday Singh

Arunoday Singh divorce reason: बॉलीवुड में सितारों की शादियां और तलाक हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। दर्शक किसी भी रिश्ते की हर छोटी-बड़ी जानकारी जानने में दिलचस्पी रखते हैं। कुछ रिश्ते दूरी, व्यस्तता या अलग-अलग लाइफस्टाइल की वजह से टूटते हैं, लेकिन कुछ मामले इतने अनोखे होते हैं कि लोगों को विश्वास ही नहीं होता। ऐसा ही मामला है एक बॉलीवुड का, जिनकी शादी एक विदेशी महिला से हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता कुत्तों की वजह से टूट गया।

विदेशी पत्नी से रोमांटिक शुरुआत

अरुणोदय सिंह, जिन्हें फिल्मों जैसे 'अपहरण', 'जिस्म 2' और 'ब्लैकमेल' में देखा गया है, एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी सीरियस और नैचुरल एक्टिंग के साथ-साथ शानदार कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को बहुत भाती है।

डेटिंग के तीन साल बाद शादी

कनाडा की रहने वाली ली एल्टन से अरुणोदय की मुलाकात गोवा की एक ट्रिप के दौरान हुई। दोनों को आपसी समझ और प्यार के कारण करीब तीन साल तक डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली। शादी काफी धूमधाम से हुई, जिसमें अरुणोदय का परिवार और कई नामी बॉलीवुड हस्तियां शामिल थीं। लेकिन ये धूमधाम और गाजो-बाजों के साथ हुई शादी ज्यादा दिन नहीं चली।

तलाक की अजीब वजह

ली पेशे से योगा ट्रेनर थीं और उनका लाइफस्टाइल अरुणोदय से काफी अलग था। शुरुआती समय में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में उनकी बीच लड़ाइयां। यह लड़ाई किसी तीसरे आदमी या अफेयर की वजह से नहीं, बल्कि अरुणोदय के कुत्तों के कारण था।

पत्नी से प्यारे कुत्ते

अरुणोदय को अपने कुत्तों से गहरा लगाव है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके पेट्स की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन ली को कुत्तों की हरकतें- खासकर उनका भौंकना और आपस में लड़ना, सहन नहीं होता था। धीरे-धीरे यह मामूली झगड़ा बड़ा विवाद बन गया और रोजाना की बहस तलाक तक पहुंच गई। शादी के सिर्फ तीन साल बाद ही यानि 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अरुणोदय ने अपने कुत्तों को छोड़ने की बजाय पत्नी से अलग होने का फैसला लिया।

तारा सुतारिया के साथ जुड़ी अफवाहें

शादी टूटने के बाद अरुणोदय का नाम तारा सुतारिया के साथ जोड़ा गया। दोनों को डिनर और आउटिंग्स पर साथ देखा गया था, लेकिन न दोनों ने और न ही मीडिया ने इस रिश्ते की पुष्टि की। उनके बीच उम्र का अंतर भी चर्चा का विषय बन गया। अरुणोदय 41 साल के हैं, जबकि तारा की उम्र केवल 28 साल है। फिलहाल तारा सुतारिया वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है।

फिल्मी और राजनीतिक बैकग्राउंड

अरुणोदय सिर्फ एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि एक राजनीतिक परिवार से भी आते हैं। वे मध्य प्रदेश के सीनियर नेता अजय अर्जुन सिंह के बेटे हैं। उनके दादा अर्जुन सिंह 1980 के दशक में दो बार मुख्यमंत्री रहे और उनके पिता भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

अरुणोदय ने 2009 में फिल्म 'सिकंदर' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'आयशा', 'ये साली जिंदगी', 'जिस्म 2', 'मैं तेरा हीरो', 'उंगली', 'लव पर स्क्वायर फुट' जैसी फिल्मों में काम किया। वे वेब सीरीज में भी सक्रिय हैं और 'अपहरण', 'काली काली आंखें' और 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' जैसी सीरीज में अपनी पहचान बना चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arunoday singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X