..................... रामायण देख रहे हैं टीवी के राम, पूरे परिवार के साथ | Arun Govil watching Ramayan with family, picture goes viral - Hindi Filmibeat

PIC OF THE DAY: पूरे परिवार के साथ रामायण देख रहे हैं टीवी के राम- तस्वीर वायरल

By Staff

कोरोना लॉकडाउन के बीच, 28 मार्च से दूरदर्शन यानी DD National पर रामायण का प्रसारण शुरु किया गया है। जिसे लेकर दर्शकों के बीच बहुत उत्साह है। सीरियल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर दिन रामायण के दो एपिसोड सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है, जिसे दर्शकों से बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सालों बाद भी यह शो टीवी पर हिट है।

वहीं, अब राम फेम एक्टर अरुण गोविल की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर रामायण देख रहे हैं। लोगों ने इस तस्वीर को PIC OF THE DAY घोषित कर दिया है।

 Arun Govil

बता दें, रामायण के दोबारा प्रसारण पर अरुण गोविल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है रामायण की कथा जो इतनी पवित्र है और पॉजिटिव है, वो लोगों को नेगेटिविटी से दूर रखने में मदद करेगी। इससे काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा, मनोरंजन भी होगा, वक्त भी बीत जाएगा और साथ ही साथ परमात्मा भी याद रहेंगे। सबसे ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर रामायण देख पाऊंगा। उम्मीद करता हूं कि नई जेनरेशन भी इसे पसंद करेगी।'

रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। इस सीरियल से राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बेहद पॉपुलर हुए थे।

इसके प्रसारण के दौरान, रामायण, भारत और विश्व टेलीविज़न इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया और बी आर चोपड़ा के महाभारत का प्रसारण होने तक यह खिताब इसके पास ही रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X