Arun Govil ने लगाई Adipurush के मेकर्स को लताड़, बेहद भड़के हुए हैं रामायण के राम, Video!

arun govil, adipurush

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद दो फाड़ हो गई है और अब इसपर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद नहीं आ रही है और इस लिस्ट में टीवी की रामायण वाले राम भी शामिल हैं।

जी हां, हम अरुण गोविल की बात कर रहे हैं जो कि भड़के हुए हैं और उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा उन्होने आदिपुरुष को लेकर एबीपी न्यूज को भी बयान दिया है और नाराजगी व्यक्त की है।

प्रभास की इस फिल्म पर भड़के अरुण गोविल ने कहा, ''ये सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि रामायण हम सभी के लिए आस्था का विषय है। अगर इससे किसी तरह की छेड़छाड़ की जाती है तो ये स्वीकार्य नहीं है। रामायण को लेकर आधुनिकता और पौराणिकता की बात बिल्कुल गलत है।''

यहीं नहीं रुके अरुण गोविल

अरुण गोविल यहीं नहीं रुके बल्कि उनका कहना था, ''इस फिल्म में किरदारों को भी गलत तरीके से पेश किया गया है। इस तरह की चीजें नहीं होनी।'' फिल्म के डायलॉग्स पर बात करते हुए उनका कहना था कि, ''फिल्म में इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह गलत है। हॉलीवुड के कार्टून की तरह रामायण को बनाना उचित नहीं है।''

वीडियो भी हो रही है वायरल

इसके अलावा अरुण गोविल का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ''रामायण' और 'महाभारत' जैसे जितने भी ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर। मानव सभ्यता के लिए नींव है। इसे न हिलाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है और इसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है।

भला कोई अपनी नींव हिलाता है क्या.. कोई अपनी जड़ बदलता है क्या?' इसके अलावा उनका कहना था कि ''लिबर्टी के नाम पर लोगों की भावनाओं का मजाक ना बनाओ। आजकल यह ट्रेंड बन चुका है कि सनातन धर्म की मान्यताओं का मजाक बनाओ।'' इसपर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं।

Read more about: arun govil adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X