प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण.. वीडियो देख लोग बोले- 'जय श्री राम'

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तो 22 जनवरी को होनी है, लेकिन सितारों का पहुंचना वहां पर शुरु हो चुका है। इस वक्त रामानंद सागर की रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण वहां पहुंचे हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की जो कि अयोध्या पहुंचे हैं।
उनका वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। उनको अयोध्या में देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसके लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को सामने आना पड़ा। अरुण गोविल और सुनील लहरी को इस दौरान कुर्ता पैजामा और कोटी में देखा गया।
जबकि दीपिका चिखलिया ने साड़ी पहनी हुई थी। इस वीडियो को वायरल भयनी ने पोस्ट किया है। उन्होने कैप्शन लिखा, ''आध्यात्मिक तिकड़ी अयोध्या की भूमि पर पहुँचती है। अयोध्या, रामायण, राम, सीता, लक्ष्मण।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''मुझे इन लोगों को मिलने वाला सम्मान बहुत पसंद है। उन्होंने शानदार काम किया। अपूरणीय, अविस्मरणीय.. अप्रतिम जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''जय श्री राम।'' एक का कहना है, ''कबतक ये सब देख के काम चलाओगे आओ असली माल दिखती है।''
एक का कहना है, ''वाह, हमारे प्रेरणा व्यक्ति को देखना अद्भुत है।'' एक ने लिखा, ''मैं मुस्लिम हूं लेकिन आप लोग पसंद हैं मुझे।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आकर वायरल हो रहे हैं।
अब देखने वाली है कि सोशल मीडिया पर इन तीनों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आता है या नहीं। 22 जनवरी को ये तीनों फिर से एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











