नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- बढ़ गई नाना की मुसीबत, आर्टिस्ट असोसिएशन ने मांगी माफी
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच शुरु हुए 2008 के विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान गलत तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बता दें कि 10 साल बाद यूएस से भारत लौटी तनुश्री ने इस मामले को फिर से उठाया और उनके पक्ष में कई सितारे भी बोल पड़े। अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे नाना पाटेकर की मुसीबतें बढ़ सकती हैं क्योंकि सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
उनका कहना है कि उन्होने 10 साल पहले के इस विवाद को गंभीरता से नहीं लिया था इसके लिए वो माफी मांग कर रहें है। बता दें कि उन्होने बकायदा एक माफीनामा जारी किया है जिसमें उन्होने तनुश्री से माफी मांगी है।

इस माफानामे में पता चला कि तनुश्री ने 2008 में ही इस मामले को लेकर शिकायत की थी और इसको सही से हैंडल नहीं किया गया था। इसके बाद से ही तनुश्री का करियर खत्म हो गया था और उन्होने अभिनय से सन्यास ले लिया था।
इस मामले में नाना पाटेकर की चुप्पी भी उनको काफी ज्यादा मुसीबत में डाल सकती है। उन्होेने इस पर अभी तक कोई बड़ा बयान नहीं दिया है। अपमे बचाव में उन्होने कहा था कि इल्जाम सरासर गलत है उन्होने ऐसा कुछ नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications