Article 370 Twitter Review: 'आर्टिकल 370' की कहानी और यामी गौतम की दमदार एक्टिंग देख लोग बोले- माइंड ब्लोइंग..

Article 370 Twitter Review: 23 फरवरी को यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) रिलीज हो गई है। फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने मिलकर फिल्म प्रोड्यूस की है। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास पसंद की जा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर शानदार रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। फिल्म को आदित्य जाम्बाले ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा अरुण गोविल, किरन करमरकर, प्रियमणि समेत कई अन्य अहम किरदार देखने को मिलने वाले हैं।
Attended special screening of #Article370.
— Kungfu Pande 🇮🇳 (Parody) (@pb3060) February 23, 2024
The movie on the whole keeps you engaged. Minute details wrt abrogation of article 370 captured beautifully.
Mind blowing performance by #YamiGautam.
5/5 🌟🌟🌟🌟🌟
Watch in theatres now pic.twitter.com/LWIlouYE1E
यामी गौतम की एक्टिंग ने जीत लिया फैन्स का दिल
एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट करते हुए लिखा- माइंड ब्लोइंग। फैंटास्टिक फिल्म तो वहीं दूसरे ने लिखा- यामी गौतम ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है, उनकी गहरी आंखें सचमुच अद्भुत हैं, डायरेक्शन अच्छा है, सभी कलाकारों का अभिनय बेहद शानदार है, सुपर हिट फिल्म। तो वहीं एक यूजर ने फिल्म को 5 स्टार देते हुए लिखा- #Article370 की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। कुल मिलाकर फिल्म ने अंत तक बांधे रखा। आर्टिकल 370 को हटाए जाने का एक-एक डिसीजन और सभी चीजें बारीकी से दिखाई गई हैं। यामी गौतम की एक्टिंग माइंड ब्लोइंग है। 5/5 अभी सिनेमाघरों में देखें।
#Article370 -⭐⭐⭐✨@yamigautam steel the show with her performance, her intensity eyes is literally amazing, direction is good not up to the mark, screenplay is phenomenal, Acting of all actor is simply brilliant, Super Hit movie.#YamiGautam #Article370Movie #Article370Film pic.twitter.com/3KOLm7risU
— AMIR ANSARI (@amirans934) February 23, 2024
Mind blown. Fantastic movie! #Article370 #YamiGautam #Article370Movie pic.twitter.com/kC4BLMdSaG
— Abhimanyu Sinha (@mailabhi007) February 23, 2024
जानें फिल्म की कहानी
यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) ने आते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज साफ देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म 'आर्टिकल 370' इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हकसार (यामी गौतम) के एक मिशन के ऊपर आधारित है। जिसके निशाने पर बुरहान वानी है। वह बिना किसी परमिशन के एनकाउंटर कर देती है। जूनी का ऑपरेशन कश्मीर में बवाल खड़ा कर देता है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली बुला लिया जाता है। पीएमओ के हाई रैंक ऑफिशियल राजेश्वरी स्वामीनाथन कश्मीर की हालत को लेकर एक्टिव हो जाती हैं और पीएम गृहमंत्री के कश्मीर विजन को रियलिटी में लाने का काम करती हैं। फिल्म में पीएम और गृहमंत्री का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन किरदारों को लेकर आप अंदाजा लगा लेंगे की कहानी क्या है। बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स रीक्रिएट किए गए कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म के किरदार फिल्म में जान डाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications