#KashmirUnited: बॉलीवुड ने चीख चीख कर कहा हर हर मोदी, माहिरा खान ने खुलेआम किया वार
भारत ने आज एक और इतिहास रचा है। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया है। और पूरे भारत ने एक साथ खुश होकर मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। सबका मानना है कि कश्मीर का वादियों में इससे चीज़े सुधरेंगी और आखिरकार हम एक हो पाएंगे। भारत और कश्मीर के बीच में जो दूरियां हैं वो इस कदम से हट जाएंगी। जैसे ही अमित शाह ने ये एलान किया वैसे ही मोदी सरकार की जय जयकार होने लगी।

बॉलीवुड में भी उनके इस फैसले का समर्थन किया गया। हालांकि माहिरा खान की एक ट्वीट ने उनका पाकिस्तान के प्रति प्रेम और भारत के फैसले के प्रति रवैया भी जता दिया। माहिरा ने ट्वीट करते हुए लिखा - क्या हमने बड़ी आरामतलबी के साथ ये चुन लिया है कि हमें किस बारे में बात नहीं करनी है? ये ज़मीन पर खींची लकीरों से आगे की बात है। ये मासूम लोगों के जान गंवाने की बात का मुद्दा है। आज जन्नत तबाह हो रही है और हम सब चुपचाप केवल आंसू बहा रहे हैं।
हालांकि कुछ लोगों को छोड़कर फिलहाल पूरा देश मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहा है। पढ़िए बॉलीवुड सेलेब्स के ट्वीट -
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और उम्मीद की कि इस फैसले से घाटी में शांति का माहौल बनेगा। लोगों ने भी अरविंद केजरीवाल की इस समझदारी की दिल से तारीफ की। हालांकि कश्मीर के नेता महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्लाह इस फैसले से परेशान ही दिखे।
कुछ लोगों ने सीधी बात करते हुए माना कि भले ही ये फैसला अच्छा है लेकिन ये मोदी सरकार की बाकी नीतियों की तरह केवल गुब्बारा ना निकल जाए जिसकी हवा थोड़े ही दिन में निकल जाए।


Click it and Unblock the Notifications


