आर्टिकल 370 हटने पर इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा कहा- शादी करते ही छिन गया था कश्मीर
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के सरकार के फैसले के बाद बॅालीवुड से कई प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इसी के साथ 'मेरे अंगने में' फेम कश्मीरी एक्ट्रेस एकता कौल ने एक खुलासा किया है। बता दें कि एकता ने पिछले साल एक्टर सुमित कौल से शादी की।
नॅान कश्मीरी से शादी करने के कारण एकता को भी नॅान कश्मीरी घोषित कर दिया गया। इस वजह से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर वह बेहद खुश हैं। मोदी सरकार के इस फैसले को कश्मीरी होने के नाते एकता ने सही ठहराया है।

एकता ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे पापा ने सुबह उठाया और कहा जल्दी टीवी देखो। मैं ये देखकर बेहद खुश हूं। एक बार फिर से कश्मीर मेरा हो गया। ये मेरा राज्य है। सरकार के फैसले से हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है। वह आगे कहती हैं कि...


Click it and Unblock the Notifications











