Article 370 Full Movie Leaked: यामी गौतम की फिल्म रिलीज होते ही HD में लीक, घर बैठे फ्री में देख रहे

Article 370 Full Movie Leaked Online In HD: आदित्य धर द्वारा निर्देशित अभिनेत्री यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म 'आर्टिकल 370' आज यानि 23 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई है। हालांकि, रिलीज के दिन ही फिल्ममेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है जिसके कराण फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी बुरा असर पड़ता दिखाई देने वाला है।
ऑनलाइन पायरेसी, जो सालों से फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुश्किलो का सबब बनी हुई है अब यामी गौतन की इस फिल्म को भी अपना शिकार बना चुकी है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है और फैंस सुपरहिट 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद यामी गौतम और आदित्य धर को एक नए अवतार में देखने का इंतजार कर रहे थे। यामी जहां प्रेग्नेंसी में फिल्म का प्रमोशन करती दिखाई दीं तो वहीं फैंस परदे पर उनके एक्शन के लिए सुपरएक्साइटेड दिखाई दिए।
यह फिल्म एक कश्मीरी ज़ूनी हक्सर (यामी गौतम) के बारे में है, जो श्रीनगर में इंटेलिजेंस फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत है। लेकिन, एक घटना के कारण उसका तबादला दिल्ली कर दिया जाता है। बाद में, पीएमओ सचिव राजेश्वरी, ज़ूनी को कश्मीर में NIA का प्रमुख बनने का मौका देती हैं, क्योंकि सरकार जम्मू और कश्मीर के लिए कुछ बड़ी योजना बना रही है।
ये दोनों महिलाएं अपने-अपने पोस्ट के अनुसार पूरी स्थिति को कैसे मैनेज करती हैं, यह बाकी की कहानी है... आर्टिकल 370 (फिल्म) को आदित्य धर (उरी फेम फिल्म निर्माता), अर्जुन धवन, मोनल ठाकर और आदित्य सुहास जांभले ने लिखा है और जंभाले ने इसका निर्देशन भी किया है।
रिलीज होते ही इस फिल्म को Tamilrockers, Movierulz और Telegram Channels पर लीक कर दिया गया है। फिल्म कई प्लेटफॉर्म पर हाई डेफिनिशन क्वालिटी में डाउनलोड के लिए उप्लब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर इसके बुरा असर देखने को मिल सकता है।
लाल सलाम एकमात्र ऐसी फिल्म नहीं है जो पायरेसी से प्रभावित हुई है। 9 फरवरी को भूमि पेडनेकर अभिनीत 'भक्त', जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और शाहिद कपूर, कृति सेनन अभिनीत 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, भी ऑनलाइन लीक हो गई है। ऑनलाइन पायरेसी से तात्पर्य फिल्मों की पायरेटेड कॉपी बनाने और उसे डिस्ट्रिब्यूट से है, चाहे वह सिनेमाघरों में हो या ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से। यह कॉपीराइट उल्लंघन और बौद्धिक संपदा की चोरी का एक रूप है, जिसके फिल्म उद्योग, अर्थव्यवस्था और समाज पर कई नकारात्मक परिणाम होते हैं।
Disclaimer- फिल्मीबीट पायरेसी का समर्थन या प्रचार नहीं करता है क्योंकि यह 1957 के कॉपीराइट अधिनियम के तहत एक आपराधिक अपराध है। हम आपसे ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि आप ऐसी किसी भी प्रैक्टिस में भाग न लें या किसी भी रूप में पायरेसी को प्रोत्साहित न करें।


Click it and Unblock the Notifications











