..................... Article 15- Director Anubhav sinha get death threat from Social media - Hindi Filmibeat

आर्टिकल 15- निर्देशक अनुभव सिन्हा को जान से मारने की धमकी- विवादों में आयुष्मान की फिल्म

भारत में कानून को ताक में रखकर किस तरह से लोग जातिगत आधार पर लोगों का सोशण करते हैं और उनके साथ कभी कभी हैवानियत तक हो जाती है। इस बात को फिल्म आर्टिकल 15 के जरिए सबके सामने रखने जा रहे निर्देशक अनुभव सिन्हा की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको अब जान से मारने की धमकियां तक मिल रही हैं। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने तहलका मचा दिया था...

इसके बाद से ही एक सीन को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया था। फिल्म कथित तौर पर बदायूं दुष्कर्म और हत्या से जुड़े एक मामले से प्रेरित है।

article 15, anubhav sinha, ayushmann khurrana, आर्टिकल 15, अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना

ऐसे में उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ब्राह्मण समुदाय इस तथ्य से परेशान हैं कि आरोपी पुरुषों को ब्राह्मण के रूप में चित्रित करने के इरादे से कहानी को तोड़-मरोड़कर बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है।

अब देखने वाली बात को ये है कि इस फिल्म को लेकर किस तरह का फैसला लिया जाता है। आर्टिकल 15 भारत में रहने वाले हर एक नागरिक को बिना किसी भेद-भाव, जातपात या ऊंच-नीच से रहने का अधिकार दिलाने के बारे में बात करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X