आरती सिंह ने ससुराल से शेयर की पहली रात की तस्वीर, सुर्ख चूड़े के साथ पहनी काली नाइटी और..

Arti Singh First Night Photos: टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने दीपक चौहान के साथ में शादी कर ली है। लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपने ससुराल से पहली रात की तस्वीर और वीडियो को भी साझा किया।उनके पति दीपक ने ससुराल में उनका भव्य स्वागत किया। यहां तक कि दुल्हन की तरह उनके कमरे की बालकनी को भी सजाया गया। तस्वीर में नजर आया की पीले और सफेद फूलों की लड़ियों से पूरे घर को सजाया गया है।
लेकिन अब आपको बता दें कि आरती सिंह ने ससुराल से फर्स्ट नाइट की तस्वीर को शेयर किया है जिसमें वह नाइट सूट पहने हुए नजर आई। तस्वीर में वह अपने ही ख्यालों में खोई हुई है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उनका ससुराल फूलों और चमचमाती लड़ियों से सजाया हुआ है।
आरती सिंह की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने काले रंग का नाइट सूट पहना हुआ है और मांग में सिंदूर, माथे पर लाल तिलक और हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए वह काफी खूबसूरत लग रही है। आरती सिंह की शादी में उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने पिता का फर्ज निभाया और कोई भी कसर नहीं छोड़ी।
आरती सिंह की शादी भी काफी भव्य तौर पर हुई थी और आपको बता दें कि यहां पर टीवी से लेकर फिल्म जगत के कई सारे बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। आरती सिंह के मामा यानी कि गोविंदा भी शादी में एक्ट्रेस को आशीर्वाद देने आए। उन्होंने अपनी पुरानी लड़ाई भुलाकर आगे बढ़ाना सही समझा और अपनी भांजी को प्यार दिया।


Click it and Unblock the Notifications












