अर्थ रीमेक की फाईनल स्टारकास्ट - तीन शानदार एक्टर्स के साथ दिसंबर में होगा धमाका
बॉलीवुड में आजकल कई हिंदी फिल्मों के रीमेक की भी चर्चा चल रही हैं। इनमें पति, पत्नी और वो, सत्ते पे सत्ता और अर्थ रीमेक की चर्चा सबसे ऊपर है। जहां पति, पत्नी और वो की शूटिंग चल रही है वहीं सत्ते पे सत्ता और अर्थ रीमेक अभी कास्टिंग के दौर से गुज़र रहा है। खबर है कि अर्थ की स्टारकास्ट आखिरकार पूरी हो चुकी है।
फिल्म के लिए इमरान हाशमी को अप्रोच किया गया है और उन्हें ये किरदार बेहद पसंद भी आया है। वहीं फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ और स्वरा भास्कर पहले से ही लॉक की जा चुकी हैं। ओरिजिनल फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल मुख्य भूमिका में थीं।

माना जा रहा है कि फिल्म दिसंबर या जनवरी से फ्लोर पर भी चली जाएगी। फिल्म को डायरेक्ट करने जा रही हैं साउथ एक्ट्रेस रेवती। हालांकि फिल्म के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications