Nitin Desai: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या, देवदास- जोधा अकबर जैसी दी हैं कई बड़ी फिल्में

art-director-nitin-desai-commits-suicide-at-nd-studio-in-karjat-worked-for-films-like-devdas-dostana

Art director Nitin Desai commits suicide: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने खुदकुशी कर इस दुनिया को अलविदा कर दिया। उन्होंने कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

नितिन देसाई पर कुछ दिन पहले 51 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। बताया जाता है उसके बाद से ही वो काफी परेशान थे। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। वो 82 वर्ष के थे।

180 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बता दें, नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा एड फिल्में, 180 से ज्यादा फिल्में और कई टीवी शोज में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया था। वो कर्जत के एनडी स्टूडियो के मालिक थे, जिसे भारत का सबसे बड़ा स्टूडियो भी माना जाता है। कई फिल्मों की शूटिंग इस स्टूडियो में हो चुकी है।

चार नेशनल अवार्ड के विजेता

नितिन देसाई को चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म हरिश्चंद्र फैक्ट्री के लिए बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के रूप में महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार' जीता। उन्होंने कुछ मराठी फिल्में प्रोड्यूस भी की थीं, वहीं कुछ में बतौर एक्टर भी काम किया था।

Read more about: nitin desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X