अब जज बनना चाहते हैं सर्किट

अभी हॉल ही में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी के बाद, उनकी आने वाली फिल्म 'ढेड इश्किया' है, जो कि अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। अरशद का कहना है कि इस फिल्म के बाद वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं क्योंकि वह अपनी एक फिल्म 'चंबल सफारी' पर रिसर्च करेंगे। वह किस तरह की भूमिकाओं में खुद को सहज पाते हैं, अरशद का कहना है कि कॉमेडी फिल्में करना मुझे बेहद पसंद है, मैं ऐसी फिल्मों को कभी न नहीं कहता हूं। उन्होने जिला गाजि़याबाद में एक कम्युनिस्ट की तो जॉली एलएलबी में एक वकील की भूमिका निभाई थी।
इस 44 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह बजट देखकर फिल्में साइन नहीं करते हैं बल्कि स्क्रिप्ट का उनके लिए खास महत्व है। अरशद बताते हैं कि जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो मैं खुद को एक बेकार एक्टर समझता था लेकिन मुझे लगता है कि अब मैं बेहतर काम कर रहा हूं। अरशद ने बताया कि 'इश्किया' फिल्म की शूटिंग के दौरान नासिरूद्दीन शाह ने उनकी तारीफ की थी। वह खुद भी अमिताभ बच्चन और नासिरूद्दीन शाह के प्रशंसक हैं।
आज के दौर की फिल्मों के बारे में अरशद का कहना है कि अब सिनेमा बदल रहा है, अब अलग-अलग तरह की फिल्में बन रही हैं। 'स्पेशल 26' और 'काई पो चे' इसका उदाहरण हैं साथ ही हम 100 करोड़ रूपये कमाने वाली फिल्में भी बना रहे हैं, उन्होने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्मों पर अनावश्यक रोक नहीं लगानी चाहिए सभी को कलात्मक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications