अंबानी परिवार पर इसलिए भड़कीं अरशद वारसी की एक्स-वाइफ? बोलीं, बेजुबान की ये हालत देख टूटा दिल

arshad warsi anant ambani radhika merchant

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ने हर न्यूज चैनल और वेब पोर्टल पर अपनी जगह बनाई है। इस वक्त सितारों के लुक्स लगातार सामने आ रहे हैं। इस प्री-वेडिंग में बॉलीवुड सितारों से लेकर देश दुनिया के तमाम बिजनेस टाइकून और खेल हस्तियां शामिल हुईं थीं।

इस चकाचौंध के बीच कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल अरशद वारसी की एक्स वाइफ ने इस शादी में हाथी को लेकर दुख जाहिर किया है और अंबानी परिवार पर अपना रोष व्यक्त किया है।

मारिया गोरेटी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। मारिया इस शादी के दौरान सजावटी सामान के रूप में हाथी का इस्तेमाल करने पर दुखी थीं।

उन्होने लिखा "मैं अंबानी के जश्न की इस तस्वीर को देखकर हैरान हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए, खासकर उन जानवरों के साथ नहीं जिन्हें बचाया और पुनर्वास किया जा रहा है।"

मारिया यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे उन्होने लिखा, "दिल दहला देने वाला है कि इस हाथी को शोर और लोगों के बीच में एक सहारे की तरह खड़ा कर दिया गया।" गौरतलब है कि पीछे हाथी को सजा संवारकर खड़ा किया गया है और आगे सभी लोग फोटो क्लिक करवा रहे हैं। फिलहाल मारिया के इस पोस्ट के बाद किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

इस शादी में काफी विवाद भी सामने आए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में शाहरुख खान को लेकर रामचरण का अपमान करने की बात पर फैंस भड़क रहे थे। दरअसल इस दौरान तीनों खान- शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान ने एक साथ मंच पर डांस किया।

वे आरआरआर गाने नाटू नाटू का हुक स्टेप कर रहे थे। बाद में, शाहरुख ने राम चरण को मंच पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और 'इडली' जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए तेलुगु में बोलने का प्रयास किया, जिस पर कुछ लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस दौरान उनकी मेकअप आर्टिस्ट शो छोड़कर चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X