अरशद वारसी बने निर्देशक
अभिनेता से निर्माता बने अरशद वारसी अब निर्देशन की दुनियां में कदम रखने जा रहे है। इसके लिए वे एक किताब '' एक्टरस टर्नस डायरेक्टरस'' पढ रहे है ताकि उन्हें निर्देशन की बारीकियां समझ में आ सके।
इस मैदान में कूदने के बारे में अरशद का कहना था, '' मेरे बहुत सारे सपने है, उनमें से एक यह भी है। इस साल इस दिशा में प्रयास करने जा रहा हूं। इसके लिए मैं कई सारी पटकथाएं पढ रहा हूं। में वास्तविक फिल्में बनाने जा रहा हूं। मै अभिनेता से निर्माता बना और अब इससे आगे निर्देशन में जाना आसान रहेगा।''


Click it and Unblock the Notifications