#Super: गोलमाल 4 के बारे में जब फिल्म का एक्टर ही बात करने लगे!
अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म द लेजेंड ऑफ माईकल मिश्रा प्रमोट कर रहे थे लेकिन किसी से रहा नहीं गया और लोगों ने गोलमाल 4 पर सवाल करने शुरू कर दिए। पर अरशद वारसी ने भी किसी को निराश नहीं किया।
उन्होंने बताया कि फिल्म वैसी ही होगी जैसी पहले रहती है। इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं होगा। और श्रेयस, अजय, तुषार सब ब्रिलियंट एक्टर इसलिए इस बार भी हम लोग मिलकर दंगा ही काटेंगे।

लेकिन हां, करीना कपूर इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि ये पूछने पर कि फिल्म में आलिया हैं या नहीं अरशद ने कहा कि मैं नहीं जानता। अभी तो स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है।
[अरशद वारसी ने परदे पर सलमान के केस के खिलाफ खुलकर बोला!]
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 4 पर काम तेज़ी से शुरू हो चुका है। फिल्म का नाम है गोलमाल अगेन। सूत्रों की मानें तो फिल्म में रितेश देशमुख भी हैं वहीं लीड हीरोइन के लिए आलिया भट्ट या श्रद्धा कपूर का के नाम की चर्चा चल रही है।
[#Jhatka: दो सुपरस्टार्स थे फाइनल...कैंसिल हो गई ये धमाकेदार रीमेक!]
इसके अलावा ये भी तय हो चुका है कि फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी। और हाल ही में फिल्म की कहानी भी सामने आई है जो उतनी ही दिलचस्प है। माना जा रहा है कि गोलमाल अगेन एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications