सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट से अरशद वारसी का FIRST LOOK
सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट काफी समय से रिलीज़ के लिए अटकी पड़ी है। वहीं फिल्म कई सालों से बन रही है। अब आखिरकार, 18 अक्टूबर को फिल्म रिलीज़ होने जा रही है और फिल्म से अरशद वारसी का पहला लुक बाहर आ चुका है। अरशद फिल्म में एक फिल्म डायरेक्टर गोल्डी कपूर की भूमिका में है।
गोल्डी किसी को भी, कहीं भी, किसी भी चीज़ के लिए राज़ी कर लेता है, यही उसके किरदार की खूबी है। इस एक्शन कॉमेडी को डायरेक्ट कर रहे हैं नीरज पाठक। फिल्म में सनी देओल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, प्रीती ज़िंटा, अमीषा पटेल, संजय मिश्रा, बृजेंद्र काला, पंकज त्रिपाठी, पंकज झा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

arshad warsi bhaiyyaji superhit sunny deol first look अरशद वारसी भैय्याजी सुपरहिट सनी देओल फर्स्ट लुक


Click it and Unblock the Notifications