अरशद वारसी की नृत्य निर्देशन में वापसी

फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी नृत्य निर्देशक थे और अपनी आने वाली फिल्म 'कालिंग मिस्टर जॉइ बी कारवाल्हो' से वह नृत्य निर्देशन में वापस आ रहे हैं। इसमें उन्होंने एक गाने पर नृत्य का निर्देशन किया है। अरशद ने कहा कि नृत्य उनका शौक है।

45 वर्षीय अरशद ने बुधवार को गाने के लोकेशन पर कहा, "मैं इसका आनंद ले रहा हूं और अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने बहुत दिनों से अपने तरीके से नृत्य नहीं किया। इसलिए मैं इसका मजा ले रहा हूं। मैंने नृत्य निर्देशन, शारीरिक हावभाव और मूवमेंट किए हैं।"

Arshad Warsi

'कालिंग मिस्टर जॉइ बी कारवाल्हो' हास्य फिल्म है। इसमें शक्ति कपूर, सोहा अली खान, गीता बसरा और जावेद जाफरी ने किरदार निभाया है।

1996 में 'तेरे मेरे सपने' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अरशद उम्मीद करते हैं कि वह अपनी हर फिल्म में कम से कम एक गाने का नृत्य निर्देशन जरूर करेंगे।
अरशद ने कहा, "मैंने महसूस किया कि मैं यह करने में सक्षम नहीं हूं। लेकिन अब मैं सोचाता हूं कि प्रभुदेवा की तरह की हर फिल्म में कम से कम एक गाने का नृत्य निर्देशन करूंगा।"

अरशद ने नाटकों और जैज के लिए नृत्य निर्देशन किया है और वह मानते हैं कि आज के समय में नृत्य पूरी तरह बदल चुका है।

अरशन ने कहा, "मैंने फिल्मी गानों का नृत्य निर्देशन कभी नहीं किया है। मैंने अंग्रेजी, आधुनिक जैज और नाटकों में नृत्य निर्देशन किया है। चलन बिलकुल बदल चुका है, जो हुआ है और जो होता है वह पूरी तरह से अलग है। लेकिन अगर आप एक नर्तक हैं तो आपको सीखने में मुश्किल नहीं ेहोगी। अगर मैं जैज कर सकता हूं तो मैं मॉडर्न जैज, ब्रेक डांस और हिंदी नृत्य भी कर सकता हूं। यहां तक कि अगर आप सिखाएं तो मैं भरतनाट्यम भी कर सकता हूं।"

गौरतलब है कि अरशद ने 1991 में भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में जीती थी और बाद में लंदन में 1992 में विश्व नृत्य प्रतियोगिता में मॉडर्न जैज में चौथा पुरस्कार प्राप्त किया था।
उन्होंने 'ऑसम' नामक एक नृत्य विद्यालय भी खोला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X