अरशद वारसी से इस दिग्गज एक्टर ने कहा था - 'ये सब एक दिन चला जाएगा, काम ही नहीं होगा'

सभी जानते हैं कि अरशद वारसी कितने शानदार कलाकार हैं और उन्होने कई ऐसी फिल्में की हैं जो कि चर्चा में रही हैं और आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि उनके लिए सफर काफी मुश्किल था और इसको लेकर वो बोलते भी रहते हैं।
लेकिन इस वक्त उन्होने एक बयान दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने दिग्गज कलाकार जीतेंद्र की एक बात को याद करते हुए कहा है कि उन्होने ऐसा कुछ कहा था। अरशद ने कहा कि तेरे मेरे सपने रिलीज होने के बाद वो जीतेंद्र से मिले थे और उन्होने तब कहा था,
''ये सब ना एक दिन चला जाएगा और तेरे पास काम ही नहीं होगा। बस उस वक्त तुम खुद को काफी मजबूत रखना। जब आपके पास कुछ नहीं होता है तो आप हार मान जाते हो, इसके बाद वापस आने का कोई रास्ता नहीं होता है।''
अरशद वारसी ने कहा है कि उनका मतलब था कि, अगर आप हार मान जाते हो तो वापसी करना मुश्किल होता है। अरशद वारसी ने सर्किट जैसा किरदार निभाया है जो कि हमेशा के लिए अमर हो चुका है। इस फिल्म में वो संजय दत्त के साथ दिखे थे।
हालांकि जब ऐसा लगा कि अरशद वारसी के पास काम नहीं तो उन्होने असुर जैसी धमाकेदार सीरीज के साथ वापसी की और लोगों को कापी पसंद आए। एक फिर से उनके पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में वो कमाल का काम करते दिखने वाले हैं। अरशद वारसी ने हर तरह के किरदार निभाए हैं और कुछ फिल्मों में वो लीड एक्टर की तरह भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











