..................... Arshad Warsi reacts on being replaced by Akshay Kumar and Salman Khan in films and Bigg Boss - Hindi Filmibeat

अरशद वारसी को अक्षय कुमार और सलमान खान से किया गया था रिप्लेस, अब एक्टर ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

arshad-warsi-reacts-on-being-replaced-by-akshay-kumar-and-salman-khan-in-films-and-bigg-boss

Arshad Warsi: असुर 2 की सफलता एन्जॉय कर रहे एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस के होस्ट के रूप में सलमान खान से और जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार से रिप्लेस किए जाने को लेकर खुलकर बातें कीं। बता दें, बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट अरशद रहे थे, वहीं एक्टर ने ही पहली जॉली एलएलबी फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था।

जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी के बारे में बात करते हुए अरशद ने बताया कि फिल्म की तीसरी कड़ी में अक्षय और वो दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। अरशद ने कहा, "अब जॉली एलएलबी 3 बन रही है और आप देखेंगे फिल्म में अक्षय मेरे साथ काम कर रहे हैं। यह मूल योजना थी कि.. मैं पहली फिल्म में काम करूंगा, वह दूसरी में करेगा। फिर दोनों साथ आएंगे।" बता दें, 2022 में आई फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय और अरशद साथ दिखे थे।

बिग बॉस के लिए सलमान बेस्ट होस्ट हैं

वहीं, टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीज़न को होस्ट के बाद, सलमान से रिप्लेस होने को लेकर अरशद ने कहा, "जहां तक बिग बॉस की बात है, मैं अगला सीज़न नहीं कर सका क्योंकि मैं शूटिंग के लिए लंदन गया था। लेकिन मेरा मानना है कि सलमान खान इस शो के बेस्ट होस्ट हैं। उस काम को सलमान से बेहतर कोई नहीं कर सकता था। रियलिटी शो को सलमान जैसे 'दबंग' की जरूरत है।"

गौरतलब है कि, अरशद वारसी हाल ही में वेब सीरीज असुर 2 में नजर आए, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। 2020 में इस सीरीज का पहला सीजन आया था। शो में अरशद CBI अधिकारी धनंजय राजपूत के किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X