..................... Arshad Warsi posted such a meme on Russia and Ukraine war, trolled on social media! रूस और यूक्रेन युद्ध पर अरशद वारसी ने पोस्ट किया ऐसा मीम, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल! - Hindi Filmibeat

रूस और यूक्रेन युद्ध पर अरशद वारसी ने पोस्ट किया ऐसा मीम, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल!

रूस और यूक्रेन की खबरें इस वक्त चरम पर हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग बातें कर रहे हैँ। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि अभिनेता अरशद वारसी को एक ट्वीट डिलीट करना पड़ा है। दरअसल अरशद वारसी ने इस युद्ध को लेकर मीम ट्वीट किया है जो कि गोलमाल फिल्म से था। उन्होंने अजय देवगन, शरमन जोशी, तुषार कपूर, रिमी सेन और मुकेश तिवारी की फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड के एक दृश्य को साझा करते हुए लिखा,

"स्व-व्याख्यात्मक ... गोलमाल अपने समय से बहुत आगे था।" इस पोस्ट के बाद लोगों को लगा कि अरशद वारसी ने एक सेंसिटिव मामले में इस तरह का पोस्ट किया है जो कि इस मौके पर सही नहीं है।

arshad warsi, अरशद वारसी

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनको नसीहत दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ''एक कलाकार के रूप में मैं आपका जितना सम्मान करता हूं,

फैंस के ट्वीट

फैंस के ट्वीट

युद्ध की स्थिति का मजाक बनाने की कोशिश करना मेरे टेस्ट के प्रति थोड़ा असंवेदनशील है, सर।'' इसके अलावा एक ट्वीट यूजर ने लिखा है, "यूक्रेनी लोग सहानुभूति के पात्र हैं ... बॉलीवुड की फिल्म नही चल रही उधर।''

एक व्यक्ति ने कहा

एक व्यक्ति ने कहा

एक व्यक्ति ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह किसी मीम का समय है! दांव पर लगा रहता है," जबकि एक अन्य ने लिखा, "भाई, अपने युद्ध की यादों को अपने मसौदे में रखो। कोई नहीं हंस रहा है।" इसके बाद अरशद वारसी को वो ट्वीट डिलीट करना पड़ा है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी इस वक्त सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक दमदार भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज नजर आने वाली हैं, पंकज त्रिपाठी भी दमदार किरदार निभा रहे हैँ।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु हो चुका है

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु हो चुका है

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि मामला खराब होने वाला है और युद्ध की तरफ पूरी दुनिया बढ़ रही है। इसको लेकर बड़े बड़े सेलेब्स ट्वीट कर रहे हैं और उनका कहना है कि ये युद्ध नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X