Arshad Warsi ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर साधा निशाना, कहा- 'दिन-रात काम करवाया लेकिन पैसे नहीं दिए'

Arshad Warsi

Arshad Warsi On Boney Kapoor Production House: अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान अप्रैल में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। लेकिन निर्माता बोनी कपूर को इस साल सिर्फ यही बुरी खबर नहीं मिली। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्ममेकर को कुछ कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ा था। एक सप्लायर ने बोनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे चीजें खरीदीं लेकिन पेमेंट नहीं की।

मैदान के लिए इक्वीपमेंट सप्लाई करने वाले एक सप्लायर ने बोनी के खिलाफ बकाया ना देने का मामला दर्ज करा दिया। सप्लायर ने आरोप लगाया कि बोनी ने दो साल तक उनकी ₹1 करोड़ की पेमेंट नहीं की। अंत में, अदालत ने फिल्ममेकर को ₹96 लाख की पेमेंट देने का ऑर्डर दिया। मेकर एक बार फिर इसी तरह के कारणों से सुर्खियों में हैं। इस बार एक्टर अरशद वारसी ने बोनी के प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा है।

यूट्यूब चैनल पर अनफ़िल्टर्ड चैट के दौरान, अरशद ने दावा किया कि बोनी के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें धोखा दिया। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें श्रीदेवी और अनिल कपूर स्टारर 'रूप की रानी चोरों का राजा' (1993) में कोरियोग्राफर के रूप में काम पर रखा गया था।

अरशद ने मेकर्स से कहा कि वे जिस गाने को कोरियोग्राफ करना चाहते हैं, उसे पूरा करने में 4 दिन लगेंगे और उस समय उनका रेट 1 लाख रुपए था। उन्होंने उनसे 3 दिनों में शूटिंग खत्म करने का रिक्वेस्ट किया। यह एक चैलेंज था लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की, 3 दिनों में शूटिंग पूरी की और उनके पैसे बचाए। हालांकि, जब अरशद अपना चेक लेने गए, तो उन्हें केवल ₹75,000 मिले।

जब अरशद ने प्रोडक्शन वाले से पूछा कि उन्हें तय फीस से कम पेमेंट क्यों दी गई, तो उन्हें बताया गया कि 4 दिनों के लिए ₹1 लाख की फीस तय की गई थी। प्रोडक्शन हाउस के आदमी ने एक्टर को आगे बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही काम खत्म कर लिया था, इसलिए उन्हें ₹25,000 कम दिए गए थे। अरशद ने आगे इंडस्ट्री के डेवलपमेंट पर बात करते कहा कि अब हमारे पास मैनेजर हैं...वकील हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arshad warsi boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X