..................... Arshad Warsi and Naseeruddin Shah fond of each other because both of them hate retakes - Hindi Filmibeat

अरशद और नासिर.. दोनों को रीटेक पसंद नहीं

अभिनेता अरशद वारसी ने एक बार फिर से दिल खोलकर बहुमखी प्रतिभा के धनी नसीरुद्दीन शाह की तारीफ की। अरशद ने कहा कि हमदोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं इसकी एक खास वजह है कि हम दोनों ही रीटेक नापसंद करते हैं।

अरशद ने कहा, "मैं नसीर साहब का बहुत प्रशंसक हूं। नसीर साहब और मुझमें अच्छी बनती है या हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो इसकी वजह यह है कि दोनों ही रीटेक से नफरत करते हैं। मैं अपने तीसरे टेक के बाद उकता जाता हूं और धर्य खोने लगता हूं। मेरे ख्याल से नसीर सर के साथ भी ऐसा ही होता है।"

दोनों अभिेनेता 'डेढ़ इश्किया' में साथ काम कर रहे हैं। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी भी हैं।

अपने बारे में बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा कि वो खाली समय में वह सिर्फ आराम से बैठना पसंद करते हैं। मैं दुनिया का सबसे आलसी आदमी हूं। मुझे कुछ भी करना अच्छा नहीं लगता। मैं इंटरनेट पर बहुत खरीदारी करता हूं। मुझे कुछ करना पसंद नहीं है इसलिए कुछ भी न करना बहुत बढ़िया है।

फिल्म में सह-नायिका हुमा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं हुमा के साथ शूटिंग कर रहा था तो मुझे अहसास हुआ कि पर्दे पर उनकी उपस्थिति भव्य है। वह पर्दे पर खूबसूरत दिखती हैं..मेरा यह कतई मतलब नहीं कि वैसे वह सुंदर नहीं हैं, लेकिन वह पर्दे पर बला की खूबसूरत दिखती हैं।"

कहा जा रहा है कि फिल्म में अरशद औऱ हुमा के काफी हॉट इंटिमेट सींस भी है जिसकी वजह से भी फिल्म काफी चर्चित है। फिल्म के निर्माता विशाल भारद्दाज हैं तो फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है जो कि 10 जनवरी को प्रदर्शित होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X