अक्षय कुमार के सीने से लगी नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, बच्चन पांडे से नई PHOTOS- शूट का आखिरी दिन
बच्चन पांडे फिल्म पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। अक्षय कुमार और कृति सेनन लीड भूमिका में इस फिल्म में हैं। आज बच्चन पांडे की शूटिंग पूरी हुई। पूरी टीम ने अपने अपने अंदाज में इस फिल्म से जुड़ी खास यादों को ताजा किया। अक्षय कुमार स्टारर बच्चन पांडे में मुन्ना भाई फेम अरशद वारसी भी अहम भूमिका में हैं।
अरशद वारसी ने बच्चन पांडे से नई फोटो शेयर की है जिसमें आपको अक्षय कुमार का नया लुक भी देखने को मिलेगा। इस फोटो में दोनों ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार व्हाइट कपड़ों में गैंगस्टर के लुक में तो अरशद वारसी कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।
अरशद वारसी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, बच्चन पांडे की शूटिंग पूरी हो गई है। ये फिल्म मेरे दिल के बेहद पास है। क्योंकि इस फिल्म के जरिए मैंने कई टेलेंटिड और शानदार कलाकारों के साथ काम किया। कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार सभी का शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications











