अमेरिका की सैर पर निकलेंगे मुन्ना और सर्किट

कई कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके अरशद का कहना है कि वो एक तरह के रोल से ऊब चुके हैं और पर्दे पर कुछ नया करना चाहते हैं। पिछले साल आई विशाल भारद्वाज की फिल्म इश्किया के लिए अरशद ने ढेरों तारीफें बटोरीं। अपनी एक और फिल्म सहर को याद करते हुए अरशद कहते हैं कि अब वो गंभीर किस्म के किरदार निभाना चाहते हैं।
अरशद का कहना है कि वो खराब कॉमेडी करते करते थक चुके हैं। वो मुन्नाभाई के अलावा गोलमाल और धमाल सीरीज की फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। अरशद को मुन्नाभाई सीरीज की नई फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' का इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। फिलहाल अरशद को अपनी फिल्म फालतू के रिलीज होने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











