"अक्षय़ कुमार 10 गुणा बेहतर एक्टर हैं "
अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 2 के साथ सबका दिल जीता है लेकिन अरशद वारसी उनसे बहुत इंप्रेस हो गए हैं। और वो अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ हो चुकी है और अरशद वारसी यानि कि असली जॉली फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। उन्होंने दो बार फिल्म देखी है और उनका मानना है कि अक्षय कुमार उनसे 10 गुणा बेहतर काम कर गए हैं।
हालांकि लोगों का ऐसा मानना नहीं है। हर किसी की राय में जॉली एलएलबी 2 अपनी पहली फिल्म के लेवेल तक नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में अरशद वारसी का फिल्म की तारीफ करते जाना कुछ फैन्स को अच्छा नहीं भी लग रहा है।

गौरतलब है कि पहले भी अरशद ने कहा था कि जॉली को एक बड़ा प्रोड्यूसर चाहिए था जो फिल्म को वो लेवेल दे सके। मेरे ऊपर ना कोई पैसा लगाता ना ही फिल्म इतनी हिट होती। अक्षय की वजह से सुभाष कपूर को काफी ज़्यादा परिचय मिल गया।
[#Stardom: "16 फिल्में फ्लॉप हो चुकीं लेकिन फिर भी 4 फिल्में हाथ में"]
और सबकी बातों से एक बात तो साफ है कि जॉली एलएलबी 2 टिकने वाली फिल्म है। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और अब लोग केवल अक्षय कुमार की जॉली के बारे में बात कर रहे हैं।
फिल्म इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। इसे सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है और पहला पार्ट नेशनल अवार्ड का हकदार था। जॉली एलएलबी 2 एक वकील की कहानी है। पिछली बार इस भूमिका में अरशद वारसी थे और इस बार अक्षय कुमार नए जॉली बनकर नज़र आ रहे हैं।
जॉली एलएलबी 2 के बारे में बॉलीवुड सितारों ने जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं। जानिए किस किस ने दिए फिल्म को कितने स्टार -


Click it and Unblock the Notifications