एक्टर अरशद वारसी अस्पताल में भर्ती..घुटने में लगी चोट
अरशद वारसी अपनी घुटने की चोट की वजह से हॉस्पिटल में हैं।
एक्टर अरशद वारसी टैंगो डांस की प्रैक्टिस के दौरान खुद को चोट पहुंचा बैठे। अब डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। दरअसल उन्हें कुछ दिनों पहले चोट लगी थी और पूरी चेकअप के बाद वो दुबारा शूटिंग पर पहुंचे और खुद को चोट पहुंचा बैठे। अब वो पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं।
मुन्ना भाई सीरिज, धमाल, गोलमाल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अरशद वारसी ने एक एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'मेरे घुटने का इलाज चल रहा था लेकिन फिर भी मैं काम कर लौटा और खुद को और चोट पहुंचा ली'।

अरशद ने कहा, मैं टैंगो डांस सीक्वेंस के दौरान एक लिफ्ट करते हुए मेरे घुटने ने जवाब दे दिया। अब मुझे दो हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता इसलिए हेवी डोज ले रहा हूं'।


Click it and Unblock the Notifications