..................... Arshad Warsi to have 13 wives in the film Fraud Saiyyan - Hindi Filmibeat

एक नहीं, दो नहीं, अरशद वारसी के पास हैं 13 बीवियां!

मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी एक बार फिर बॉलीवुड में कुछ अलग करते नजर आएंगे। जी हां, जॉली एलएलबी के बाद अरशद, प्रकाश झा की आगामी फिल्म 'फ्रॉड सईयां' में नजर आएंगे। निर्देशक प्रकाश झा अपनी अलग शैली की वजह से बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन इस बार वे कॉमेडी पर हाथ आजमाने जा रहे हैं।

arshad

फ्रॉड सईयां में अरशद वारसी एक ठग की भूमिका में नजर आएंगे और उनके पास होगी 13 बीवियां। जी हां, एक नहीं, दो नहीं बल्कि अरशद इस फिल्म में 13 बीवियों को धोखा देते नजर आएंगे। अरशद एक ठग बने हैं जो जो थोड़ी अमीर औरतों को फंसा कर उनसे शादी कर लेता है। फिर कुछ दिनों तक उनके पैसे और शानो शौकत का जम कर फायदा उठाता है। और फिर भाग जाता है। प्रकाश झा ने इस कहानी को एक कॉमेडी और हल्के फुल्के अंदाज में पेश किया है। इस फिल्म में अरशद के किरदार का मानना है कि शादी सबसे अच्छी प्रोफेशन है।

फ्रॉड सईयां की शूटिंग इस नवंबर से भोपाल में शुरू होगी। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला भी हैं। गौरतलब है कि, इससे पहले हमने प्रियंका चोपड़ा को सात खून माफ में सात पति के साथ देखा था। लेकिन अरशद इस फिल्म से प्रियंका का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आएंगे।

बहरहाल , हम इस फिल्म के लिए अरशद को शुभकामनाएं देते हैं। क्योंकि मुन्नाभाई, इश्कियां और जॉली एलएलबी के बाद यह कहना गलत नहीं होगी कि अरशद काफी प्रतिभावान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X