..................... arshad warsi has got this strange disease, he said- every morning as soon as I wake up and - Hindi Filmibeat

अरशद वारसी को हो गई है ये अजीबो-गरीब बीमारी, बोले- रोज सुबह उठते ही मुझे...

arshad warsi

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अपनी कॉमिक टाइमिंग और अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानें जाते हैं। यही वजह है कि फैन्स को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो 'मुन्ना भाई MBBS', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'जॉली LLB','गोलमाल -3, 'धमाल' जैसी कई बड़ी फिल्मों का वह हिस्सा रह चुके हैं। उनमें खास बात यह है कि वह अपने अंदाज से किरदार ने फिल्म में जान फूंक देते हैं। आज भी लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम सर्किट, माधव के नाम से पुकारते हैं।

आपको बता दें कि अरशद वारसी ने हाल ही में 'UNFILTERED by Samdish' को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में भी बात की और ऐसे बहुत से राज खोले जो हम आज तक नहीं जानते थे। जी हां, इन सवाल जवाबों को सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।

जैसा की हम जानते हैं की समदीश अपने बेवाक सवालों के लिए जाने जाते हैं उन्होंने अरशद से भी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जो शायद ही कोई और पूंछ पाता। अरशद ने बताया की उन्हें कई ऐसे डर हैं जो शायद उन्हें हमेशा डराते रहते हैं समदीश के पूछने पर एक्टर ने बताया की उन्हें आकस्मिक मौत का डर हमेशा सताता है। एक्टर आगे कहते हैं कि यह शायद जब तक नहीं जाएगा जब तक वह अपने बच्चों को सेटल नहीं कर देते। एक्टर ने अपनी वाइफ के बारे में भी बहुत सारी बातें कि और बहुत सारा हंसी मजाक भी किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने बताया की उन्हें Amazon से शॉपिंग करने की अजीबों -गरीब बीमारी हो गई है। बह सुबह उठते ही Amazon से कुछ न कुछ खरीदने बैठ जाते हैं। फिर जब सामान डिलीवर होता है तो खुद ही सरप्राइज हो जाते हैं मानो किसी ने उन्हें गिफ्ट भेजा हो। एक्टर ने बताया की उन्हें यह सब करके बहुत आनंद मिलता है। जब समदीश पूछते है की आखिरी बार आपने क्या खरीदा था तो एक्टर हस्ते हुए बताते है कि मैंने एक 'बैक स्क्रैचर ' मंगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X