इश्किया के सीक्वेल से अरशद खुश

By Priya Srivastava

Arshad Warsi
अरशद वारसी ने कई बार अपनी बातों में इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें सीक्वेल फिल्मों में काम करने में डर लगता है, जबकि मुन्ना भाई की दोनों सिरीज में उन्होंने काम किया है। जल्द ही वह इंद्र कुमार की फिल्म डबल धमाल में नजर आयेंगे। उन्होंने फिल्म गोलमाल की सिरीज में भी काम किया है, लेकिन इसके बावजूद सीक्वेल फिल्मों से खुद को दूर रखना चाहते हैं। फिर भी जब उन्हें इश्किया फिल्म के सीक्‍वेल के बारे में जानकारी मिली तो काफी खुश हुए।

अरशद बताते हैं कि जब इश्किया के सीक्‍वेल का ऑफर आया तो उन्‍होंने तुरंत हां कह दी और यह फिल्म और भी बेहतरीन बनेगी यह हमारा दावा है। अभिनेता अरशद ने यह भी कहा कि वह इश्किया की अगली कड़ी को लेकर बेहद खुश हैं। वे मानते हैं कि इस फिल्म में एक देहाती व्यक्ति की भूमिका चुनौतीपूर्ण थी।

अरशद ने कहा कि अंततः इश्किया की अगली कड़ी बनाने का निर्णय ले लिया गया है। मैं इसे लेकर खुश हूं। मेरे लिए इश्किया, गोलमान या धमाल से कठिन फिल्म रही है। क्योंकि इसमें जो किरदार मेरा था वह अलग तरह की बोली बोलता था। यह किरदार पूरी तरह से अलग था। मैंने इससे पहले इस तरह की भूमिका नहीं की थी। इसलिए उस भाषा में बोलना, वैसा व्यवहार करना, उसके अनुरूप शारीरिक भाषा सहित सब कुछ अलग था।

अरशद ने कहा यह बहुत उत्साहित करनेवाली और मजेदार भूमिका थी। मैंने अब तक पटकथा नहीं सुनी थी। मुझसे कहा गया है कि पटकथा वास्तव में बहुत अच्छी है और मुझे विशाल भारद्वाज और अभिषेक चौबे पर पूरा भरोसा है। इसलिए पटकथा निश्चित रूप से अच्छी होगी। जनवरी 2010 में प्रदर्शित हुई इश्किया को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। इसमें विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिषेक चौबे ने इसका निर्देशन किया था और विशाल भारद्वाज इसके निर्माता हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X