गोल की गोलबंदी से नाराज अरशद वारसी
अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म गोल के प्रचार में स्वयं को महत्व न दिये जाने से खासे नाराज हो रखे हैं. इस फिल्म का प्रचार जान अब्राह्म की फिल्म के रुप में किया जा रहा है और अरशद को हासिये में धकेल दिया गया है. यही वजह है कि अरशद फिल्म के प्रचार में सहयोग नही कर रहे हैं.
यूटीवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की जब लंदन में शूटिंग हो रही थी, उसी समय जान और अरशद के बीच अनबन शुरु हो गई थी. दोनो एक दूसरे की भूमिका को काटने और अपनी भूमिका को बढाने की मांग निर्देशक से करने लगे.
फिल्म के पोस्टर प्रचार व प्रोमो में जान अब्राह्म को अकेले ही दिखाया जा रहा है जबकि फिल्म में अरशद वारसी और बिपासा बासू भी है. इससे अरशद इतने नाराज हैं कि वे इस फिल्म के बारे में बात करना भी पसंद नहीं कर रहे हैं, जबकि उनके दोस्तों का कहना है कि वे अपनी हर फिल्म को लेकर उत्साहित रहते हैं और दोस्तों से अपनी फिल्म की चर्चा करते हैं. वे इस बात से नाराज हैं कि फिल्म को जान अब्राह्म की फिल्म कहकर प्रचार किया जा रहा है, लेकिन कहीं ऐसा न हो इस आपसी मनमुटाव से गोल का डब्बा ही गोल हो जाये.


Click it and Unblock the Notifications