रितिक-शाहरूख के बाद अरशद को भी लगी चोट

आजकल लगता है कि हमारी हिंदी फिल्मों के हीरों को किसी की बुरी नजर लग गयी है तभी तो हर दूसरे-तीसरे दिन खबर आती है कि फला हीरो सेट पर घायल हो गया। हाल ही में रितिक और शाहरूख के चोट लगने की खबर आयी थी कि अब खबर आयी है कि बॉलीवुड के सर्किट यानी अरशद वारसी भी चोटिल हो गये हैं।

अरशद 'द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' में एक स्टंट करने के दौरान धातु से बनी ट्रॉली से टकराकर चोटिल हो गए। उनका सिर ट्रॉली से टकराने की वजह से उन्हें गंभीर चोट आई। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। अपनी चोट के बारे में अरशद ने ट्विटर पर इत्तला दी है।

अरशद ने ट्विटर पर लिखा है कि "मेरी परवाह करने के लिए आप सभी को बहुत शुक्रिया। मैं ठीक हूं और चिकित्सकों की निगरानी में हूं। मैं यही कह सकता हूं कि बहुत किस्मत वाला था। मेरे ख्याल से भगवान मुझसे सच में प्यार करता है।"

इस साल की शुरूआत में अरशद की फिल्म डेढ़ इश्कियां रिलीज हुई है जो कि एक औसत फिल्म थी लेकिन फिल्म में अरशद के काम को काफी सराहा गया। गौरतलब है कि अभी पिछले हफ्ते खबर आयी थी कि शाहरूख खान.. फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर. के एक गाने को शूट करते हुए घायल हो गये, उनके कंधे में चोट लगी थी। तो वहीं पिछले साल रितिक रोशन बैंग-बैंग में एक खतरनाक स्टंट करते हुए घायल हो गये जिसकी वजह से उनके सिर में चोट आयी थी जिसके लिए रितिक को एक बड़ा आप्रेशन भी करवाना पड़ा था।

अरशद और नासिर.. दोनों को रीटेक पसंद नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X