आज रिलीज़ होती तो महाफ्लॉप होती शोले - पागलपंती बॉक्स ऑफिस पर बोले अरशद वारसी
अरशद वारसी आजकल पागलपंती के साथ लोगों को इंटरटेन कर रहे हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने आजकल के बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए बोला कि आजकल का बॉक्स ऑफिस केवल शुक्रवार से रविवार पर डिपेंड करता है।
अरशद वारसी का कहना है कि अगर ऐसे में शोले आज रिलीज़ होती तो सुपरफ्लॉप फिल्म हो जाती क्योंकि लोग तुरंत ही फिल्म को नकार देते और इसे मौका ही नहीं देते।

गौरतलब है कि शोले जब रिलीज़ हुई थी तो फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन धीरे धीरे लोगों ने फिल्म को मौका दिया और ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म बन गई। इसी बात पर ध्यान खींचते हुए अरशद का कहना था कि आजकल लोग फिल्मों को मौका देना ही नहीं चाहते हैं और शुक्रवार को ही फिल्म पर फैसला दे देते हैं।
वैसे ये तो रही अरशद वारसी की बात लेकिन हम लाते हैं शोले में एक ट्विस्ट। और सोचिए कि अगर ये फिल्म आज बनती तो कौन कौन इसका हिस्सा होता।


Click it and Unblock the Notifications











