1 लाख मेरे बिजली का बिल है, कोई मेरी पेटिंग खरीद लो, दूसरे के लिए किडनी बेच दूंगा- अरशद वारसी
कोरोना लॅाकडाउन के कारण बिजली के बिल को लेकर इन दिनों माहौल काफी गर्म है। केवल आम जनता ही नहीं कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि बिजली का अधिक बिल आने के कारण काफी परेशान हैं। इस फेहरिस्त में अब नाम शामिल हो चुका है अरशद वारसी का। अरशद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उनके बिजली का बिल 1 लाख से अधिक आया है।
अरशद इस बिल को देखकर इतने परेशान और चौंक गए कि उन्होंने ट्वीट कर अपने इस बिजली के बिल का मजाक भी उड़ाया है। जिसके बाद अडानी बिजली की तरफ से अरशद को जवाब भी आया और उन्हें ये ट्वीट हटाने की मांग भी की गई।

आपको बता दें कि अरशद ने इस बिजली के बिल के लिए ये भी लिखा है कि वह अपना किडनी तक बेचने के लिए तैयार है। चलिए जानते हैं कि क्या है ये स्टार्स के बिजली बिल का मामला..


Click it and Unblock the Notifications