मैं चाहता हूं कि मुन्नाभाई 3 बन पाती लेकिन ये फिल्म अब नहीं बनेगी - अरशद वारसी ने बताया दिल तोड़ने वाला कारण

अरशद वारसी आजकल अपनी सीरीज़ मॉडर्न लव प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान, उन्होंने अपने सबसे प्यारे किरदार के बारे में एक ऐसा अपडेट दिया कि फैन्स का दिल टूट जाएगा। दरअसल, एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने मुन्ना और सर्किट की जोड़ी की वापसी पर बात की। काफी समय से लोग मुन्नाभाई 3 के बारे में बातें सुनते हैं और फिल्म के अगले पार्ट के लिए उत्साहित होते हैं।

अब अरशद वारसी ने कंफर्म किया है कि शायद ये फिल्म अब दोबारा कभी नहीं बनेगी। अरशद ने कहा, पिछली फिल्म को बने 16 साल हो चुके हैं और मैं चाहता हूं कि मुन्नाभाई का तीसरा भाग बने। दर्शक, इस फिल्म का एक अंत डिज़र्व करते हैं, उन्हें इस फिल्म के साथ एक Closure चाहिए लेकिन अब ये नामुमकिन है।

arshad-warsi-disappoint-fans-confirms-that-munnabhai-3-is-not-happening-16-years-since-last-film

अपने किरदार सर्किट के बारे में बात करते हुए अरशद का कहना था - इस फिल्म ने एक तरह से मेरे करियर को जीवनदान दिया था। सर्किट का किरदार मेरे लिए संजीवनी बूटी की तरह था। इस फिल्म से पहले, तीन चार सालों तक मेरे पास कोई काम नहीं था। लेकिन अब अरशद ने भी उम्मीद छोड़ दी है कि मुन्नाभाई का तीसरा भाग बनेगा।

राजकुमार हिरानी का पक्ष समझाते हुए अरशद ने कहा - बेहद क्रिएटिव इंसान को आप एक ही काम बार बार करने को कह दें तो वो उसे घुटन होने लगती है। एक एक्टर के तौर पर अब मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि राजू (राजकुमार हिरानी) भी तरह तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि एक निर्देशक एक फिल्म में अपने तीन से चार साल लगा देता है।

साल 2003 का अंत बॉलीवुड के लिए बेहद शानदार था। इस साल बॉलीवुड को राजकुमार हिरानी जैसा नायाब डायरेक्टर मिला और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी शानदार फिल्म।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X