Arshad Warsi ने Prabhas को क्यों कह दिया जोकर, कहा- 'उसको क्या बना दिया यार'

Arshad Warsi On Prabhas: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 AD जून 2024 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने भी इसे खूब प्यार दिया था। यह भारत में अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसकी सफलता के बावजूद, अरशद वारसी ने फिल्म पर अपनी अजीब राय रखी।
अनफ़िल्टर्ड बाय सैमडिश यूट्यूब चैनल पर अरशद ने कहा, "मैंने कल्कि 2898 AD, जो मुझे अच्छी नहीं लगी। अमित जी (बच्चन) अनबिलीवेबल थे! मैं इस पर यकीन नहीं कर सकता।" आगे उन्होंने प्रभास के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं असल में दुखी हूं लेकिन, वह एक जोकर की तरह क्यों थे? क्यों?"
उन्होंने आगे कहा, "मैं एक मैड मैक्स देखना चाहता हूं यार, मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता हूं। तुमने उसको क्या बना दिया यार। क्यों करते हैं ऐसा मुझे नहीं समझ में आता है। फिल्ममेकर ऐसा क्यों करते हैं , मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा।"
कल्कि 2898 AD में दिशा पटानी, कमल हासन, सास्वत चटर्जी और शोभना ने भी जरूरी रोल निभाए। जबकि मृणाल ठाकुर, विजय देवरकोंडा, एसएस राजामौली, दुलकर सलमान और राम गोपाल वर्मा ने कैमियो किया। यह फिल्म दुनिया भर में तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हुई थी।
इसके अलावा, वारसी ने राजकुमार राव के श्रीकांत की तारीफ की और उनके परफॉर्मेंस को शानदार बताया। उन्होंने शरवरी वाघ, अभय वर्मा की मुंज्या और किल की भी तारीफ की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अरशद अगली बार 'जॉली एलएलबी 3' में दिखाई देंगे। अक्षय और अरशद वकील के रूप में अपना रोल निभा रहे हैं, इस प्रोजेक्ट का डायरेक्शन करने के लिए सुभाष कपूर बोर्ड पर हैं।
उनके पास वेलकम टू द जंगल भी है जिसमें अक्षय कुमार भी हैं। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और मीका सिंह सहित और भी एक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications