हिट पार्ट 1, सुपरहिट पार्ट 2 और अब ब्लॉकबस्टर पार्ट 3 CONFIRM
मुन्नाभाई 3 के लिए संजय दत्त एक बार फिर से एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। और अब गोलमाल अगेन के प्रमोशन के दौरान अरशद वारसी ने कंफर्म कर दिया है कि दत्त बायोपिक के तुरंत बाद राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई 3 पर काम करना शुरू कर देंगे।
खबर थी कि भूमि के फ्लॉप होने के बाद संजय दत्त काफी नर्वस हैं। और वो राजकुमार हिरानी पर मुन्नाभाई जल्द से जल्द शुरू करने का दबाव डाल रहे हैं।

इसका एक कारण ये भी है कि, रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है। इसलिए संजय दत्त को रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक से ज़्यादा उम्मीदें नहीं है।
ऐसे में संजय दत्त अपने करियर को लेकर काफी चिंतित है। हालांकि मुन्नाभाई 3 को लेकर अभी भी स्क्रिप्ट का काम चल रहा है। आपको याद दिलाते हैं वो फिल्में, जो अनाउंस की गई लेकिन अभी तक बनी नहीं -


Click it and Unblock the Notifications











