Arshad Nadeem के ससुर ने गिफ्ट में क्यों दी फैंस, ट्रोल करने से पहले जान लो ये बड़ी वजह!

Arshad Nadeem Gift- पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने जब से पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता है उनको लेकर चर्चा हो रही है। जी हां, अरशद नदीम जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी हैं और इस बार उन्होने इंडिया के नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड हासिल किया है।
बता दें कि अरशद ने 92.97 मीटर भाला थेंक पर सभी को एक बड़ी चुनौती दी थी। अरशद नदीम के इस प्रयास ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको जानकर कई लोग हैरान होने वाले हैं।
पता चला है कि गोल्ड मे़डल जीतने के इनाम के तौर पर अरशद नदीम को उनके ससुर ने एक भैंस गिफ्ट की है। जैसे ही इस अजीबोगरीब इनाम को लेकर खबरें सामने आईं लोग सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं। दरअसल इनाम में भैंस देना गांव की परंपरा में सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस खबर के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यह एक पुरानी पंजाबी परंपरा है।'' एक ने लिखा, ''अगर परंपरा नहीं भी होती तो क्या फ़र्क पड़ता है ??? भैंस कैसे ख़रब गिफ्ट है ??? भैंस दूध देती है। दूध से... पनीर, मक्खन वगैरह वगैरह बनता है। जो मानव शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।''
एक ने लिखा, ''परंपरा है ये उनके यहां इसमे ट्रोल करने की कोई बात नहीं है।'' एक ने लिखा, ''भैंस भी 4-5 लाख की आती है..।'' एक ने लिखा, ''गिफ्ट गिफ्ट होता है परिवार का आशीर्वाद होता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











