अरशद बालीवुड में सबसे मजबूत अभिनेता : नसीरुद्दीन शाह

फिल्म 'इश्किया' में अरशद वारसी संग काम कर चुके अभिनेता-निर्देशक नसीरुद्दीन शाह, वारसी को बॉलीवुड का सबसे मजबूत अभिनेता मानते हैं। नसीरुद्दीन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अरशद के साथ काम करने में मजा आया। वह उम्दा कलाकारों में से एक हैं। वह बॉलीवुड का सबसे मजबूत अभिनेता है। वह स्वयं को लेकर बेहद दृढ़ है।"

एक बार 'इश्किया' में अरशद संग दिख चुके नसीर अब उनके साथ इसके सीक्वल 'डेढ़ इश्किया' में आएंगे। अरशद के विषय में वे कहते हैं कि उनके सहकलाकार उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।

2010 में आई निर्देशक अभिषेक चौबे की 'इश्किया' में विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं। अब सीक्वल के लिए मुख्य भूमिका में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लिया गया है। इसमें हुमा कुरैशी को लिया जा चुका है।

सीक्वल के बारे में नसीर ने कहा, "हम करीब-करीब पूरी फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं सिर्फ फिल्म का चरम बाकी है। जिसे जल्द फिल्माया जाएगा। यह कुल मिलाकर अलग तरह की कहानी है। माधुरी व हुमा इसमें होंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X