'रामलीला' के अश्लील कटेंट के चलते दीपिका-रणवीर-प्रियंका होगें गिरफ्तार?
Pics: 'गोलियों की रासलीला राम लीला'
यही नहीं निर्माता किशोर लूला और फिल्म के संगीतकारों एवं गीतकारों के विरुद्ध भी वारंट जारी किए गये हैं। यह नहीं अदालत ने सबको 4 जून तक कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम लीला' ने सौ करोड़ की कमाई की थी
मालूम हो कि कोर्ट ने आर्डर वकील सुधीर कुमार ओझा की उस याचिका पर दिया है जो कि पिछले साल ओझा ने अदालत में दी थी और फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला'की रिलीज पर रोक की मांग की थी।
मालूम हो कि 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' ने सौ करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के लिए दीपिका को काफी अवार्ड मिले हैं तो फिल्म आज भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है।
इस मामले में फिल्म की टीम की ओर से कोई बयान नहीं आया है देखते हैं कि वो लोग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। फिल्म की रिलीज से पहले भी फिल्म के नाम पर काफी विरोध हुआ था और कई जगह देश में फिल्म के पोस्टर जलाये गये थे बावजूद फिल्म रिलीज हुई और जमकर कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications












