..................... Arrest Kohli Trending on X- people said RCB's 'Bloody Cup', demand to arrest Virat Kohli.. - Hindi Filmibeat

Arrest Kohli Trending- आरसीबी की जीत बन गई नासूर, क्यों हो रही है विराट कोहली को गिरफ्तार करने की मांग?

arrest kohli

Arrest Kohli Trending- 17 साल के रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल का खिताब जीता है। 3 जून को जैसे ही कोहली ने ये ट्ऱॉफी उठाई फैंस उछल पड़े और उनके आंखों में आंसू थे। लेकिन अब एक्स पर अरेस्ट विराट कोहली ट्रेंड कर रहा है। लोग चाहते हैं कि विराट कोहली को गिरफ्तार किया जाए।

दरअसल फाइनल में जीत के दौरान जब जश्न मनाया जा रहा था इस बीच स्टेडियम के बाहर कुछ ऐसा हो गया कि इस जीत की खुशी पूरी तरह से फीकी हो गई। जी हां, कोहली जिस वक्त कप उठा रहे थे उसी वक्त स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 फैंस की जान चली गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

अरेस्ट कोहली..

लोग एक्स पर लगातार पोस्ट डाल रहे हैं। उनका कहना है कि विराट कोहली को गिरफ्तार करना चाहिए क्योंकि स्टेडियम में मैच देखने आने के लिए उन्होने ही कहा था। हालांकि इस पूरे मामले में अब तक विराट की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। विराट कोहली और उनकी टीम हादसे के अगले बैंगलोर में फैंस के लिए यात्रा भी कर रहे थे। लेकिन ये स्टेडियम के बाहर जो भी हुआ वो काफी दुखद है।

बचाओ में उतरे फैंस

इस ट्रेंड का विरोध करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''सेंस लेस बात है, यह प्रबंधन की गलती है कि वे इतनी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके, खिलाड़ियों का इससे कोई लेना-देना नहीं है।'' एक ने लिखा, ''विराट की क्या गलती जब अल्लू अर्जुन के फिल्म टाइम में महिला की मौत हुई थी तो सब बोल रहे थे अल्लू की क्या गलती थी तो क्या विराट सब को मारना चाहता था वो तो जानता भी नहीं था उनको।''

एक ने लिखा, ''विराट ने ही कहा था सब को मैच के लिए।'' एक ने लिखा, ''टीम का कैप्टन कौन है।'' एक ने लिखा, ''यह गलत है। आप टीम को कैसे दोष दे सकते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X