'गिरफ्तार करो कंगना रनौत को'- आजादी को भीख बताए जाने वाले बयान पर नवाब मल्लिक बोले- पद्मश्री वापस लो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल में ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस बीच कंगना रनौत का आजादी को लेकर भीख वाला एक बयान सामने आया जिसका लगातार सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर पद्मश्री अवॉर्ड वापस लिए जाने और गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्विटर पर राष्ट्रपति को टैग करते हुए मांग की, कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री सम्मान को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इस तरह के पुरस्कार देने से पहले, मानसिक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे व्यक्ति राष्ट्र और उसके नायकों का अपमान न करें।"

कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत के इस बयान को शॉकिंग और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का ये बयान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। ये महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ पटेल समेत अन्य फ्रीडम फाइटर के बलिदान का अपमान है।


Click it and Unblock the Notifications











