अर्पिता की शादी ना हो गया भरत मिलाप हो गया
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में उनके तीनों भाइयों नो किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी। चाहे वो मेहमानों की लिस्ट की बात हो या फिर शादी के वेन्यू की। सबकुछ टॉप क्लास ही रहा। लेकिन ये शादी, शादी कम और भरत मिलाप ज्यादा महसूस हुई जहां पर वो लोग जो कि शायद कभी साथ नहीं देखे गये एक ही छत के नीचे एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिखे।
हालांकि कई सेलिब्रिटीज तो इस ईवेंट में शामिल ही नहीं हुए नहीं तो शायद ये शादी और भी ज्यादा सुर्खियां बना सकती थी। जैसे कि बच्चन परिवार, कपूर परिवार और सैफ अली खान का परिवार। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे सेलिब्रिटीज इस मौके पर मौजूद थे जिनका एक साथ होना लोगों के लिए किस ब्रेकिंग न्यूज से कम नहीं था।
शाहरुख खान व सलमान खान का एक दूसरे के साथ होना और गले मिलना तो अब आम सा हो गया है लेकिन इसके अलवा भी कुछ सितारों का आगमन इस शादी को खूबसूरत बना गया।


Click it and Unblock the Notifications