सलमान खान की बहन अर्पिता जल्द देंगी खुशखबरी, अपने जन्मदिन पर मामा बनेंगे सलमान!
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं और अगले महीने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लेकिन खास रिपोर्ट की मानें तो अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने दूसरे बच्चे के जन्म की तारीख तय कर ली है। सी-सेक्शन द्वारा बच्चे को 27 दिसंबर को जन्म दिया जाएगा क्योंकि इसी दिन सलमान खान का भी जन्मदिन भी होता है।
अर्पिता और आयुष दोनों सलमान खान के बेहद करीब हैं, इसीलिए उन्होंने वो ये दिन खास बनाना चाहते हैं। अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 में शादी की थी और उनका एक बेटा है आहिल। सलमान और आहिल भी काफी करीब हैं और अर्पिता अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं।

दिसंबर 27 को सलमान खान 54 साल के हो जाएंगे और हर साल की तरह फैंस को इस साल भी भाईजान की जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार है। सलमान हर साल अपने फार्महाउस में जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं, जहां उनके परिवार समेत बॉलीवुड के कुछ खास मित्र होते हैं।
कोई शक नहीं कि ये जन्मदिन सलमान खान के लिए और भी खास होने वाला है क्योंकि वो उसी दिन मामा बनने वाले हैं। यह सलमान के लिए बड़ा तोहफा होगा। वहीं, 20 दिसंबर को दबंग 3 भी रिलीज हो रही है। जाहिर है सलमान इस फिल्म की सफलता भी जोरशोर से मनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
