सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी को पूरे हुए छह साल- रोमांटिक पोस्ट किया शेयर
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की शादी को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं। अपनी शादी की छठी वर्षगांठ को छह साल के प्यार और उत्साह के साथ मनाते हुए दोनों मे एक दिलकश पोस्ट शेयर किया है।
जैसा कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, यह पहली बार होगा जब आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता से उनकी सालगिरह पर दूर होंगे।

आयुष शर्मा ने एक साथ अपनी जर्नी को याद करते हुए मनमोहक तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "हैप्पी एनिवर्सरी माय लव arpitakhansharma .. हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं। 6 साल तुम्हारी नादानियां और छोटी चीजों में खुशियां पा लेना। आपके जैसा साथी मिलने से मैं धन्य हूं.. लव यू ऑलवेज "।
आयुष शर्मा और अर्पिता के दो बच्चे आहिल और आयत हैं। आयुष बतौर पिता और पति अपने परिवार के साथ साझा किए गए अनमोल क्षणों की एक झलक देने का अवसर कभी नहीं चूकते।
वहीं, अर्पिता खान ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'एक दोस्त से मेरे पति होने तक। मैं उस जर्नी को संजोती हूं जिसे हम साथ मिलकर तय करते हैं। मुझे खुशी है कि हमने 6 साल पहले अपने जीवन को एक-दूसरे के साथ जोड़ा है। शादी की सालगिराह मुबारक हो मेरा प्यार। यह पहला मौका है जब साथ में सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं लेकिन मैं खुश हूं जो तुम कर रहे हैं और जो तुम्हें करना अच्छा लगता है। कई और साल हमें साथ में रहना है, खुशियां. गॉसिप, फाइट्स और उतार-चढ़ाव शेयर करने हैं। आई मिस यू और लव यू आयुष शर्मा।'


Click it and Unblock the Notifications












